यमुना सिटी(संवाद)। जेवर स्थित प्रज्ञान पब्लिक स्कूल में शनिवार को अंतरसदनीय आईटी टेक्नोफीलिया प्रतियोगिता आयोजित हुई। विद्यालय प्रबंधक डॉ. हरीश कुमार शर्मा, प्रधानाचार्या डॉ. दीप्ति शर्मा और कंप्यूटर विभागाध्यक्ष रेनू पाठक ने इसका शुभारंभ किया। प्रतियोगिता तीन वर्गों में हुई। प्राइमरी वर्ग में लैंडस्केप विषय पर डिजिटल आर्ट बैटल, जूनियर वर्ग में स्क्रैचाथॉन और सीनियर वर्ग के लिए साइबर सुरक्षा विषय पर कैनवा डिजाइनिंग प्रतियोगिता हुई। कैनवा डिजाइनिंग में विवेकानंद और कलाम सदन विजेता बने। स्क्रैचाथॉन में नेहरू सदन और डिजिटल आर्ट बैटल में गांधी और कलाम सदन अव्वल आए। प्रधानाचार्या दीप्ति शर्मा ने कहा, ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की रचनात्मकता को निखारती हैं।