फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 माह पहले 18वीं मंजिल से कूदी थी मां: विस्तारा के मैनेजर ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- मम्मी के बिना नहीं..

Fri, 28 Apr 2023 10:19 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

निशांत ने सुसाइड नोट में लिखा कि वह अपनी जिंदगी से हार चुके हैं। लगातार बढ़ती समस्याओं को संभाल नहीं पा रहे हैं। 
विज्ञापन
इसी कार में मिली थी निशांत की लाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेनो वेस्ट की लॉ रेजिडेंसिया सोसाइटी की पार्किंग में कार खड़ी कर विस्तारा एयरलाइंस के मैनेजर निशांत (32) ने नशीली गोलियां और जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान दे दी। शुक्रवार को निशांत का शव कार से बरामद कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। कार से बरामद सुसाइड नोट में निशांत ने लिखा था कि वह जिंदगी से परेशान है। नोट में पिता और बेटे से माफी मांगी है। सात माह पहले निशांत की मां नीरू ने सोसाइटी की 18वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली थी। निशांत की पत्नी बेटे के साथ मायके में रहती है। सुसाइड नोट में निशांत ने पत्नी का जिक्र नहीं किया। आशंका है कि निशांत ने मां के गम और पत्नी के मायके रहने से परेशान होकर जान दी है।

विज्ञापन

बिसरख कोतवाली प्रभारी ने बताया कि डायल 112 पर टेकजोन-4 स्थित ला रेजीडेंसिया सोसाइटी की पार्किंग में खड़ी कार में युवक के शव होने की सूचना मिली थी। कार की गेट निशांत के पिता ने डुप्लीकेट चाबी से खोला। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट के अलावा दवा का पत्ता और ब्लैक हिट की बोतल बरामद की है। आशंका हैं इन्हीं का सेवन कर मैनेजर ने जान दी है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इसकी पुष्टि होगी।

पूछताछ में पता चला कि निशांत और उसका परिवार लगभग दो साल पहले सोसाइटी में रहने आया था। इससे पहले वे दिल्ली में रहते थे। निशांत के पिता चार्टड अकाउंटेंट रह चुके हैं। पांच सितंबर 2022 को निशांत की मां नीरू ने 18वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली थी। उस दौरान घरेलू विवाद में नीरू के जान देने की बात सामने आई थी। पता चला है कि नीरू का अपनी बहू से विवाद हुआ था। इस घटना के बाद निशांत की पत्नी कोटा स्थित अपने मायके चली गई थी।

‘जिंदगी से हार चुका हूं, मम्मी के बिना नहीं रह पाऊंगा’
निशांत ने सुसाइड नोट में लिखा कि वह अपनी जिंदगी से हार चुके हैं। लगातार बढ़ती समस्याओं को संभाल नहीं पा रहे हैं। नोट में अपनी मां की बहुत ज्यादा कमी महसूस करने की का जिक्र करते हुए लिखा है कि वह उनके बिना रह नहीं पाऊंगा। नोट में बेटे और पिता से बहुत प्यार करने की बात लिखकर आत्महत्या के लिए माफी मांगी है। वहीं पुलिस ने सुसाइड नोट की फॉरेंसिक जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

सता रहा था मां की मौत और पत्नी-बेटे के दूर रहने का गम
पुलिस के मुताबिक, निशांत अपनी मां की मृत्यु का गम भुला नहीं पा रहा था। वहीं उसकी पत्नी बेटे को लेकर मायके चली गई थी। इसके चलते निशांत तनाव में था। निशांत बृहस्पतिवार को पिता से दफ्तर जाने की कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह ऑफिस नहीं पहुंचा। इसके बाद ही उसने कार में ड्राइविंग सीट पर बैठकर जान दे दी। पुलिस निशांत के मोबाइल और सीडीआर आदि की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें