नोएडा। सेक्टर-144 स्थित ऑक्सीजन बिल्डिंग के सामने सुबह-शाम लगने वाले जाम को दूर करने के लिए डीसीपी ट्रैफिक ने निरीक्षण किया। आरडब्ल्यूए महासचिव भगत सिंह तोंगड़ ने बताया कि डीसीपी ट्रैफिक अभय कुमार ने आरडब्ल्यूए के आग्रह पर निरीक्षण कर जल्द जाम दूर करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान उन्होंने ऑक्सीजन बिल्डिंग के सामने लगने वाली अवैध पार्किंग, बियर शॉप के पास शाम ढलते ही बीच रोड खड़ी होने वाली गाड़ियों की शिकायत की। ब्यूरो