फोटो
नोएडा (संवाद) । सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में शनिवार को स्पेन, पोलैंड, इटली और जापान के विश्वविद्यालयों के चार नैनो तकनीकी विशेषज्ञों के प्रतिनिधिमंडल ने दौरा किया। वाइस चांसलर डॉ. बलविंदर शुक्ला के स्वागत के बाद संयुक्त शोध, शैक्षणिक कार्यक्रम, छात्र आदान-प्रदान और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों पर चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने नैनो टेक्नोलॉजी प्रयोगशालाओं व शोध कार्यों का जायजा लिया। डॉ. शुक्ला ने कहा कि नए शोध से छात्रों को वैश्विक अवसर मिलेंगे।