फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: धूमधाम से मनाई विश्वकर्मा जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग में भगवान विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में संकाय सदस्य, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने विश्वकर्मा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया गया। हवन के माध्यम से सभी के सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और संस्थान की निरंतर प्रगति की कामना की गई। इस अवसर पर डीन, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग डॉ. कीर्ति पाल, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एचसी ठाकुर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. ओमवीर सिंह, आर्किटेक्चर विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. निर्मिता मल्होत्रा, डॉ. सतपाल शर्मा, डॉ. धर्मवीर मंगल सहित स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के अन्य संकाय सदस्य भी पूजा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें