फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विश्व भारत व कैम्ब्रिज स्कूल श्रीनिवासपुरी ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर ओमेगा स्थित कैंब्रिज विद्यालय में चल रहे अंतर विद्यालयीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच होली पब्लिक स्कूल व विश्व भारती स्कूल नोएडा के बीच खेला गया। विश्व भारती ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टी-20 मुकाबले में 134 रन का स्कोर बनाया। चित्रांश यादव ने नाबाद 57 की पारी खेली। जवाब में होली स्कूल की टीम 65 रन पर ऑलआउट हो गई। विश्व भारती ने 69 रन से जीत हासिल की। रुद्राक्ष वशिष्ठ ने पांच विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 57 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में कैम्ब्रिज ने बिना विकेट गंवाए 58 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। कैम्ब्रिज के अर्शयन मेहंदी ने चार विकेट लिए जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। स्कूल के मैनेजर इंद्रनील गुप्ता, प्रधानाचार्य शलभ शर्मा, उपप्रधानाचार्या प्रीति सिरोही, रश्मि भारद्वाज ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें