फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टंटबाज लड़कियां: कार की सनरूफ से फिल्मी स्टाइल में बाहर निकली दो युवतियां, 30 सेकंड का वीडियो वायरल

Mon, 15 May 2023 09:26 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा में डीएलएफ मॉल के पास दो लड़कियों का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में ये दोनों कार की सनरूफ से बाहर निकलती हुई दिख रही हैं। कार की स्पीड भी काफी तेज है।
विज्ञापन
कार की सनरूफ से बाहर दिख रही दो लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर की सड़कों पर तेज रफ्तार में भर्राटा भरने वाले वाहनों से खतरनाक स्टंट का सिलसिल थम नहीं रहा है। रविवार रात एक तेज रफ्तार कार के सनरूफ से दो युवतियों के बाहर निकलने का वीडियो सामने आया है।  वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन


30 सेकंड का स्टंट
वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि कार उस समय सेक्टर-18 में डीएलएफ मॉल के पास तेज गति में भर्राटा भर रही थी। कार के पीछे से आ रहे एक जागरूक वाहन चालक ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसमें नोएडा पुलिस और ट्रैफिक पुलिस को भी टैग किया गया है। ताकि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। करीब 30 सेकेंड के वीडियो में दिखाई दे रहा है कि चलती कार में दो युवतियों के सनरुफ से निकल कर खड़ी हैं। 

वीडियो की पुलिस कर रही जांच
कार काफी तेज गति से गंतव्य की ओर जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने संबंधित ट्रैफिक प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो को सुबह के समय का बताया है। अगर यह सही है तो शहर में रहने वाले लोगों के शौक और सुबह-सुबह टहलने के तरीके भी बदलने लगे हैं। तेज रफ्तार कार में इस तरह टहलने निकलना और स्टंट करना काफी खतरनाक हो सकता है। डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। वीडियो में कार की लोकेशन और समय की भी जांच कराई जा रही है। इसके बाद मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें