नोएडा (संवाद)। सेक्टर-110 स्थित महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (एमयूआईटी) के मैदान में चल रही महर्षि प्रीमियर लीग (एमपीएल) सीजन 5 में दूसरे दिन तीन मुकाबले खेले गए। जिसमें जाकिर हुसैन, वीआईपीएस व एबीईएस कॉलेज की टीम ने जीत हासिल की। पहला मुकाबला जेएसएस और जाकिर हुसैन कॉलेज के बीच खेला गया। इस मैच में जाकिर हुसैन की टीम ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए जेएसएस को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। दूसरा मैच वीआईपीएस (दिल्ली) और बीपीआईटी के बीच खेला गया। इस मुकाबले में वीआईपीएस की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए बीपीआईटी को 31 रनों से मात दी। वीआईपीएस के बल्लेबाजों ने मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में बीपीआईटी की टीम लक्ष्य तक पहुंचने में असफल रही। टीम के अविरल चड्ढा मुकाबले के दौरान चोटिल होन के बाद भी मैदान पर खेलने उतरे।