ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के विनायक ठाकुर का चयन दिल्ली सीनियर पुरुष टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में हुआ है। वह 28 से 30 जुलाई 2026 तक चौगान स्टेडियम, जयपुर (राजस्थान) में आयोजित ऑल इंडिया टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप-2026 में दिल्ली टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। दिल्ली टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा जारी चयन सूची में विनायक ठाकुर का नाम शामिल किया गया है।