फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमे के विरोध में ग्रामीण पहुंचे पुलिस चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुकदमे के विरोध में ग्रामीण पहुंचे पुलिस चौकी
विज्ञापन

नूंह। दुष्कर्म के आरोपियों द्वारा पीड़ित पक्ष के खिलाफ मारपीट का झूठा केस दर्ज करने का आरोप लगाते हुए सैंकड़ों ग्रामीणों ने रविवार को आकेड़ा पुलिस चौकी पहुंच कर हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि जब कोई गांव में उनका किसी से झगड़ा हुआ ही नहीं तो मामला कैसे दर्ज किया गया। बाद में पुलिस चौकी इंचार्ज के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। नूंह थाने की आकेड़ा पुलिस चौकी अंतर्गत एक गांव में करीब एक महीने पहले चार युवकों पर दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। जिसमें एक आरोपी की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। आरोप है कि दुष्कर्म पीड़ित के परिजनों के खिलाफ लड़ाई झगड़े का झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता के परिजनों की मानें तो आरोपियों के साथ उनका झगड़ा तो दूर कोई कहा सुनी भी नहीं हुई। दुष्कर्म के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने दबाव बनाने की नियत से यह षड्यंत्र रची गई है। जब इस मामले का पीड़िता के परिजनों को पता चला कि उनके खिलाफ लड़ाई-झगड़े का झूठा मामला दर्ज कराया गया है तो गांव के सैंकड़ों लोग पुलिस चौकी आकेड़ा पहुंचे और पुलिस को बताया कि आरोपियों से उनका कोई झगड़ा नहीं हुआ। वहीं चौकी प्रभारी ने कहा कि 25 जून को उनके पास अस्पताल से तीन एमएलआर आई थी जिनमें लोगों के चोट लगी हुई थी। एमएलआर के तहत उन्होंने मुकदमा दर्ज किया है। आज उनसे दूसरा पक्ष मिला है। उन्होंने मामले को झूठा बताया है। दोनो पक्षों को बुलाकर मामले की सच्चाई पता कर कार्रवाई की जाऐगी। किसी के साथ कोई ना इंसाफी नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें