फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 400 करोड़ खर्च कर संवारे जाएंगे गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण विकास बोर्ड की 25 मई को होगी बैठक, परियोजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट सौंपी जाएगी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
राजधानी के गांवों को 400 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं से चमकाने की तैयारी है। इसके लिए 25 मई को दिल्ली सचिवालय में ग्रामीण विकास बोर्ड की बैठक होगी। इस संबंध में शुक्रवार को विकास मंत्री गोपाल राय ने सभी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और अगले माह होने वाली बैठक में परियोजनाओं की विस्तृत कार्ययोजना पेश करने को कहा।
विज्ञापन



गोपाल राय ने बताया कि गांवों के विकास से संबंधित परियोजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट बोर्ड बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आईएंडएफसी के अधिकारियों को विकास कार्यों से संबंधित परियोजनाओं और लंबित प्रस्तावों को जल्द पूरा करनक्को कहा गया है। गांवों में विकास के लिए मुख्यमंत्री ने दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड का गठन किया था। इस बोर्ड का उद्देश्य दिल्ली के गांवों में जरूरी सेवाएं सुनिश्चित करना है। गांवों में सड़कें, पार्क, नालियां और बहुउद्देशीय सामुदायिक केंद्र सुधारे जाएंगे। इन विकास कार्यों को सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग, एमसीडी व अन्य सरकारी विभागों के माध्यम से किया जाएगा। इसी संदर्भ में दिल्ली सचिवालय में विकास विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें