फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। आईएमएस की ओर से खानपुर गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों और निशुल्क विधिक सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई। सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड आदर्श वर्मा ने कहा कि कानूनी जागरूकता समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नागरिकों को अपने अधिकारों और उन्हें प्राप्त करने के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी होनी चाहिए। जिला न्यायालय के अधिवक्ता डॉ. राजेश भड़ाना ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कानूनी जागरूकता बढ़ाना सामूहिक जिम्मेदारी है। लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना जरूरी है, ताकि जरूरतमंद लोग बिना संकोच निशुल्क विधिक सहायता लेकर न्याय प्राप्त कर सकें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें