फोटो
यमुना सिटी (संवाद)। यमुना सिटी के नगला जहानू गांव में जलभराव की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय से सफाई नहीं होने के कारण नालियां कूड़े से जाम हो गई हैं। नालियों का पानी सड़क पर जमा हो रहा है। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों के अनुसार सड़क पर पानी जमा होने से पैदल चलने वालों के साथ वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। गांव के प्राधिकरण द्वारा अधिकृत किए जाने के बाद से विकास और सफाई व्यवस्था से जुड़े कई काम समय से नहीं हो रहे हैं। लोगों ने प्राधिकरण अधिकारियों से नियमित सफाई कराने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।