यमुना सिटी (संवाद)। जेवर क्षेत्र के रबूपुरा में बिजली कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह के समय बिजली गुल रहने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। सर्दी के मौसम में बिजली नहीं आने के कारण लोगों को पानी गर्म करने में भी परेशानी उठानी पड़ रही है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए सुबह ठंडे पानी का इस्तेमाल करना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से सुबह के समय नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।