फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बार-बार बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। यमुना सिटी के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। शुक्रवार को भी कई इलाकों में बार-बार बिजली गुल होने से रोजमर्रा के काम प्रभावित रहे। ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग की है। जेवर के भीकमपुर गांव निवासी मुकेश त्यागी ने बताया कि कृषि कार्य के लिए 10 घंटे बिजली आपूर्ति निर्धारित है, लेकिन बुधवार को करीब सात घंटे और बृहस्पतिवार को तीन घंटे बिजली गुल रही। इससे किसानों को फसलों की सिंचाई करने में दिक्कत हुई। किसानों का कहना है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से सिंचाई के साथ घरेलू काम भी प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से कटौती की समस्या दूर कर नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें