फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लावारिश कुत्तों के हमलों से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (संवाद)। दलेलगढ़ गांव में लावारिश कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बीते एक सप्ताह में कुत्तों ने एक दर्जन से अधिक दुधारू पशुओं पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया, जिससे पशुपालकों में चिंता है। किसान सेलक भाटी ने बताया कि अब तक करीब 10 पशु कुत्तों के हमले का शिकार हो चुके हैं। वहीं आजाद भाटी के पशुओं को भी कुत्तों ने घायल कर दिया। लगातार हो रहे हमलों के कारण किसान रातभर पशुओं की निगरानी करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने नगर पंचायत और संबंधित अधिकारियों से लावारिश कुत्तों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने तथा समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें