फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संपर्क मार्ग बंद करने के विरोध में धरने पर बैठे ग्रामीण

विज्ञापन
करीमुद्दीनपुर गांव की सड़क पर धरने देते गांव के लोग। संवाद - फोटो : विजेथुआ महावीरन धाम में कथा कहते स्वामी रामभद्राचार्य महाराज।
विज्ञापन
दुबिहां। करीमुद्दीनपुर गांव से मुख्य मार्ग तक जाने वाली सड़क बंद किए जाने के विरोध में रविवार को ग्रामीण धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का आरोप था कि गांव के पास से गुजर रहे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य को लेकर सड़क बंद करना गलत है। बंद न किया जाए ताकि आवागमन बाधित न हो। एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य में ग्रामीणों की सहमति से समुचित व्यवस्था की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क गांव को मुख्य मार्ग और करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन से जोड़ती है। इसके बंद होने से ग्रामीणों को आने-जाने में भारी असुविधा होगी।धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन तेज किया जाएगा। सूचना मिलते ही एनएचएआई के सहायक अभियंता राजमणि तिवारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। अधिकारी ने मामले को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने और कलवट निर्माण के प्रस्ताव पर विचार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ। धरना देने वालों में संतोष राय, छांगुर राय, सत्यदेव पाण्डेय, कृष्णानंद राय, श्यामराज तिवारी, अश्वनी राय, पंकज राय, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें