यमुना सिटी (संवाद)। बिजली कटौती से परेशान जेवर के रबूपुरा, म्याना, भुन्नातगा आकलपुर गांव के लोगों को मंगलवार को राहत मिली। पिछले दिनों प्रतिदिन करीब पांच से छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहती थी। इससे लोगों को रोजमर्रा के कामकाज में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बिजली नहीं आने से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी।