फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एक साल से कीचड़ भरे रास्ते से निकलने को मजबूर ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
-म्याना गांव में 10 फीट चौड़े रास्ते की हालत खराब, शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान
विज्ञापन

यमुना सिटी (संवाद)। जेवर के म्याना गांव में करीब एक साल से रास्ता खराब होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब 10 फीट चौड़े रास्ते पर बारिश के बाद पानी और कीचड़ जमा हो जाता है। इससे लोगों को संभलकर निकलना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते के निर्माण और समस्या के समाधान के लिए कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई। म्याना निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि वह पिछले एक साल से इसी रास्ते से आने-जाने को मजबूर हैं। बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द रास्ते का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें