फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रामीणों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिम्स में राष्ट्रीय मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (एनएमओ) और अस्पताल के सहयोग से शिक्षक दिवस पर शुक्रवार को रक्तदान शिविर लगा। जिम्स के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर अस्पताल ने ग्रेटर नोएडा के गांव को गोद लिया। उसकी स्वास्थ्य की सभी समस्याओं के समाधान का जिम्मा अस्पताल का रहेगा। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मेरठ प्रांत के शारीरिक प्रमुख धर्मेंद्र धवल ने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण व सेवा कार्यों में उनकी भूमिका देने के लिए रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। एनएमओ दिल्ली प्रांत अध्यक्ष व एम्स के कम्युनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. संजय राय, यूपी पश्चिम महासचिव डॉ. विनोद, मेरठ प्रांत के उपाध्यक्ष डॉ. निधीश, सचिव डॉ. विनय ने भी अपने विचार रखे। डॉ. कुलदीप, डॉ. अक्षय, डॉ. भुवन, डॉ. ब्रजेंद्र, डॉ. अजय के साथ पीजी रेजिडेंट डॉक्टर व एमबीबीएस छात्रों ने रक्तदान किया। जुनैदपुर से लगभग 10 ग्रामीणों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें