बिलासपुर(संवाद)। बिलासपुर कस्बे में अलौदा मार्ग टूटा होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन यहां हादसे होने की आशंका बनी रहती है। इसी मार्ग से दर्जनों स्कूली वाहन और नागरिक गुजरते हैं। यह मार्ग अलौदा, चुहडपुर, बकसवा, ठसराना, गडाना समेत अन्य गांवों के लिए जाता है। फिर भी इस मार्ग की रिपेयरिंग के लिए अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। ग्रामीण पुष्पेंद्र, नगेंद्र, यामीन, कमल ने बताया कि लगभग 3 वर्ष पहले इस मार्ग की मरम्मत हुई थी। लेकिन मानकों की अनदेखी के कारण इसका बुरा हाल हो गया है।