बरहज। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार को ग्राम विकास और ग्राम पंचायत अधिकारियों ने सांकेतिक प्रदर्शन किया। जहां सभी ने खंड विकास अधिकारी एजाज अहमद को समस्या से संबंधित ज्ञापन सौंपा। सचिवों का कहना है कि ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली लागू किया जा रहा है जबकि हम से अन्य विभागों में कार्य कराया जा रहा है। यदि सरकार अपने फैसले को वापस नहीं लेती है तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर विशाल श्रीवास्तव, ओमकार सोनकर, नवनीत सिंह, ज्योति स्वरूप, मनोहर लाल, विवेक शर्मा, रजनीश कुमार मौजूद रहे। संवाद