फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यमुना सिटी के चौरोली में 1.90 करोड़ से सुधरेंगे गांव के हालात

विज्ञापन
विज्ञापन
-विधायक ने गांव में शुरू कराए काम, बुजुर्गों ने किया विकास कार्यों का उद्घाटन
विज्ञापन

यमुना सिटी। चौरोली गांव में 1.90 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने मंगलवार को गांव में विकास कार्यों की शुरुआत कराई। इस मौके पर बुजुर्गों ने कार्यों का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि बुजुर्ग समाज की धरोहर हैं और उनके हाथों से विकास कार्य शुरू कराना उनके सम्मान का अवसर है। उन्होंने बताया कि गांव की 150 गलियों में पहले ही इंटरलॉकिंग टाइल्स का काम कराया जा चुका है। अब मूलभूत सुविधाओं, संपर्क मार्गों और बुनियादी ढांचे को दुरुस्त किया जाएगा। विधायक ने लोगों को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें