ग्रेटर नोएडा (संवाद)। संदीप परिहार के 161 और लोकेश बेनीवाल की 109 रन की पारी के दम पर विजय अकादमी की टीम ने 303 रनों की जीत हासिल की।सीके प्ले स्टेशन क्रिकेट मैदान पर चल रही जेके अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में विजय यादव अकादमी ने सहवाग क्रिकेट अकादमी के सामने जीत के लिए 437 रन का लक्ष्य रखा। सहवाग अकादमी की टीम 133 रन ही बना सकी। टीम को 303 रन से पराजित होना पड़ा। मैच में 161 रन बनाने वाले संदीप परिहार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।