फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: रिश्वतखोरी के मामलों में पंजाब विजिलेंस की सख्त कार्रवाई, अगस्त में छह कर्मी और दो निजी व्यक्ति काबू

Fri, 19 Sep 2025 11:56 PM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो की ओर से इस दौरान सरकारी कर्मचारियों और किसी भी क्षेत्र में भ्रष्टाचार फैलाने वाले व्यक्तियों पर काबू पाने के लिए सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले महीने विभिन्न सक्षम अदालतों में 20 विजिलेंस मामलों से संबंधित चालान पेश किए गए।
विज्ञापन
घूसखोरी पर लगाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी अपनी चल रही मुहिम के दौरान अगस्त महीने के दौरान 6 अलग-अलग मामलों में 6 कर्मचारियों और 2 निजी व्यक्तियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।
विज्ञापन



राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो की ओर से इस दौरान सरकारी कर्मचारियों और किसी भी क्षेत्र में भ्रष्टाचार फैलाने वाले व्यक्तियों पर काबू पाने के लिए सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले महीने विभिन्न सक्षम अदालतों में 20 विजिलेंस मामलों से संबंधित चालान पेश किए गए। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों की गहराई से जांच करने के लिए 2 विजिलेंस जांचें भी दर्ज की गई हैं। 15 आरोपियों के खिलाफ 7 आपराधिक मामले भी दर्ज किए गए हैं और एक सरकारी कर्मचारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का एक मामला भी दर्ज किया गया है।


विभिन्न सक्षम अदालतों ने पिछले महीने के दौरान विजिलेंस ब्यूरो की ओर से दायर और लड़े गए रिश्वतखोरी के दो मामलों का फैसला सुनाया। इनमें दो व्यक्तियों को दोषी ठहराया गया और 5 साल की कैद तथा 20,000 से 50,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें