फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पंचशील स्कूल में सतर्कता जागरूकता दिवस मना

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज में इंडियन ऑयल लिमिटेड की ओर से सतर्कता जागरूकता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की थीम सत्यनिष्ठा से समृद्धि रही। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान पोस्टर, हिंदी भाषण और अंग्रेजी संभाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कक्षा आठ से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। पोस्टर प्रतियोगिता में जयंत प्रथम, अवि प्रकाश द्वितीय और रवि प्रकाश तृतीय रहे। हिंदी भाषण में रोहित प्रथम और अयांश आनंद द्वितीय रहे। अंग्रेजी संभाषण में जफर रजा प्रथम और प्रियांश जदायूं द्वितीय रहे। प्रधानाचार्य डॉ. नीरज टंडन ने विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों और जिम्मेदार नागरिकता अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में इंडियन ऑयल के अधिकारी भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें