फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विद्या सेतु का पहला आइसीयू प्राइम केयर कोर्स बैच पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिम्स में तीन महीने से संचालित विद्या सेतु का पहला आइसीयू प्राइम केयर कोर्स बैच पूरा हो गया। जिम्स के निदेशक डॉ. बिग्रेडियर राकेश गुप्ता ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका उद्देश्य रोगी परिणामों में सुधार, रुग्णता और मृत्यु दर को कम करना और देखभाल की समग्र गुणवत्ता को बढ़ाना है। सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर एनेस्थीसिया विभाग की संकाय सदस्य डॉ. समीक्षा, डॉ. गरिमा, जिम्स विद्या सेतु की समन्वयक डॉ. पल्लवी मेहरा, नेहा आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें