गोला गोकर्णनाथ। सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज की पूर्व छात्रा मलिका गुप्ता का चयन लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा में सहायक निदेशक पद पर हुआ है। नगर के मोहल्ला मन्नूगंज निवासी मनोज गुप्ता की बेटी मलिका गुप्ता ने संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित परीक्षा में भारतीय सांख्यिकी सेवा की 35 सीटों में 18वीं रैंक पर चयनित होकर अपनी मेधा, लगन और कठिन परिश्रम का परिचय दिया है। मलिका ने कक्षा छह से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई विद्या निकेतन से की है। प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार त्रिपाठी और मधु त्रिपाठी ने इस उपलब्धि पर मलिका गुप्ता को स्मृति चिह्न और पिता को अंगवस्त्र देकर सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद