फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: रौब जमाने के लिए तमंचे के साथ युवक ने बनाया था वीडियो, हवालात में पहुंचा आरोपी

Fri, 20 Jan 2023 01:09 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

आरोपी गुलजार ने कई दिन पहले सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ एक वीडियो वायरल की थी। वीडियो पिछले कई दिनों से कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही थी। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपी को घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी वेल्डिंग की दुकान चलाता है। 
विज्ञापन
तमंचे के साथ आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दनकौर क्षेत्र के चूहड़पुर गांव निवासी एक युवक को पुलिस ने सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने तमंचा बरामद किया है। 

विज्ञापन


गांव निवासी गुलजार ने कई दिन पहले सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ एक वीडियो वायरल की थी। वीडियो पिछले कई दिनों से कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही थी। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपी को घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी वेल्डिंग की दुकान चलाता है। 

कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने की जानकारी प्राप्त हुई थी। जिसके आधार पर आरोपी गुलजार को गिरफ्तार किया है। वहीं, भाजपा नेता राज नागर का फायरिंग करते हुए वीडियो वायर होने के मामले में पुलिस चुप्पी साधे हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें