रिश्वत लेकर लाइन, ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने का वीडियो वायरल
- नोटिस जारी, जारचा गांव का मामला, करंट से गई थी मजदूर की जान
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दादरी के जारचा क्षेत्र में अभियंता और कर्मचारियों पर कुछ दिनों पहले ही रिश्वत लेकर लाइन व ट्रांसफार्मर बिना अनुमति के शिफ्ट करने का आरोप लगा था। अब इसका वीडियो भी वायरल हो गया है। इसमें यूपीपीसीएल के चेयरमैन ने संबंधित जेई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। वहीं एक संविदा कर्मचारी को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है।
11 हजार केवीए की लाइन से जारचा समेत अन्य गांवों को बिजली दी जा रही है। दस जुलाई को जारचा गांव में सामुदायिक केंद्र के सामने देवेंद्र फौजी के कहने मजदूर ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने का काम कर रहे थे। इस दौरान करंट से एक मजदूर की मौत हो गई। आरोप लगा कि ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग का काम जेई संजय सिंह, संविदा कर्मचारी सचिन, शिवम व धर्मेंद्र आदि मोटी रिश्वत लेकर करा रहे थे। इस पर विद्युत निगम के अधिकारी ने संविदाकर्मी सचिन को बर्खास्त कर दिया। हालांकि लोगों का कहना था कि संविदा कर्मी पर गाज गिराकर जेई सहित अन्य आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस बीच मामले की वीडियो भी वायरल हो गई। ऐसे में यूपीपीसीएल के चेयरमैन के मामले में संज्ञान लिया। अब जेई पर भी गाज गिरना तय माना जा रहा है।