दिल्ली एनसीआर की सड़कों पर आए दिन कार से स्टंट के वीडियो सामने आते रहे हैं। ताजा मामला नोएडा के सेक्टर 55 का है। जहां एक थार सवार सड़क पर स्टंट करता हुआ नजर आया। वीडियो नोएडा के सेक्टर 55 का बताया जा रहा है। थार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दिल्ली एनसीआर में आए दिन सड़कों पर रील बनाने के लिए यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। अब नोएडा के एमिटी विश्वविद्यालय के बाहर एक कार का स्टंट करते हुए वीडियो वायरल सामने आया है।
वहीं इससे पहले ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर कार में सवार युवक गाड़ी से सिर बाहर निकल कर स्टंट करते हुए कैमरे में कैद हुआ है। यह वीडियो उसके पीछे आ रही दूसरी गाड़ी में सवार ने बनाया है।
दूसरा वीडियो नोएडा का है। कार की छत पर बैठकर युवक खतरनाक तरीके से स्टंट करते हुए दिखाई दे रहा है। यह वीडियो सेक्टर-125 के पास एक्सप्रेसवे के किनारे का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।