फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चार कारों से स्टंट करने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
चार कारों से स्टंट करने का वीडियो वायरल
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ओमिक्रॉन-2 में चार कारों से स्टंट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सड़क पर तीन गाड़ियां ब्रेजा, बलेनो और स्विफ्ट स्टंट के लिए इस्तेमाल की जा रही हैं, जबकि स्कार्पियो कार से पूरे स्टंट की रील बनाई जाती है। स्टंट में सबसे आगे बलेनो और स्विफ्ट चल रही हैं, जबकि ब्रेजा कार लगातार जिगजैग तरीके से ड्राइव कर रही है। सड़क पर इस हरकत से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रील बनाने के लिए किए गए स्टंट में बैकग्राउंड में गाना बज रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो कब का है। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है और युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें