फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्कूल में कॉपी-किताब बेचने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
-
विज्ञापन

फोटो




ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित रामईश इंटरनेशनल स्कूल परिसर में कॉपी-किताब बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल में कॉपी-किताब बेचना सरकार के नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि नए सत्र के साथ ही निजी स्कूलों की मनमानी शुरू हो गई है। अभिभावकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह से शिकायत की है। वहीं, डीआईओएस का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। स्कूल के प्रधानाचार्य को फोन लगाया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई। ब्यूरो



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें