फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा की बड़ी खबर: शिक्षा विभाग की लापरवाही, कबाड़ में बेची जा रहीं छात्रों के लिए आई दवाईयां; VIDEO

Thu, 14 Nov 2024 01:49 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में ब्लॉक संसाधन केंद्र में कबाड़ी को बुलाकर छात्रों से पहले दवाइयां को अलग कराया गया। इसके बाद उन्हें बेच दिया गया। सरकारी संपत्ति को दुरुपयोग किया गया है।
विज्ञापन
दवाइयां कबाड़ी में बेचीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिसरख ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल सालारपुर में स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र में बच्चों के लिए आई दवाइयां कबाड़ी को बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से छात्रों को बीमारियों से बचाने के लिए दवाइयां स्कूलों के लिए भेजी गई थी। शिक्षा विभाग की लापरवाही के कारण छात्रों तक दवाइयां नहीं पहुंची। ब्लॉक संसाधन केंद्र से ही कबाड़ी को दवाईयां बेच दी गई। 
विज्ञापन


छात्रों से दवाइयां को अलग अलग करवाने का काम भी कराया गया। नाम न छापने की शर्त पर एक ने बताया कि कुछ दिनों पहले यहां छात्रों को बीमारी से बचाने के लिए दवाइयां भेजी गई थी। ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) से पूरे ब्लॉक में दवाइयों का वितरण होना था। कुछ स्कूलों में दवाइयां का वितरण कर बची हुई दवाइयां को कबाड़ी को बेच दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी बिसरख चंद्र भूषण प्रसाद का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। जानकारी कर जांच कराई जाएगी। 

विज्ञापन


छात्रों से सफाई कराने का भी वीडियो वायरल 
सरकार की ओर से करीब 3 साल से निपुण भारत अभियान चलाया जा रहा है। जिससे छात्रों को भाषा और गणित में निपुण किया जा सके। ब्लॉक संसाधन केंद्र सलारपुर में छात्रों से सफाई कराने का भी वीडियो वायरल हुआ है। छात्रों को पढ़ाई न कराकर उनसे सफाई करवाई जा रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर लोगों की प्रतिक्रिया आ रही है कि सरकार की योजना का शिक्षा विभाग की ओर से मजाक बनाया जा रहा है। छात्र स्कूल में पढ़ाई के लिए आते हैं न की सफाई करने के लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें