फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बीच सड़क कार से स्टंट का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ईटा-2 स्थित 130 मीटर रोड पर बीच सड़क चलती कार से स्टंट का एक वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस की ओर से वाहन की कार नंबर के आधार पर तलाश शुरू की गई है। सोशल मीडिया पर वायरल 14 सेकेंड के वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक सफेद रंग की कार 130 मीटर रोड ईटा के पास से गुजर रही है। अचानक चालक कार को 360 डिग्री में घुमा देता है। इस कारण सड़क से गुजरने वाले दूसरे वाहन चालकों और राहगीर भौचक्के रह जाते हैं। आरोप है कि वीडियो को रील बनाकर इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया है। लोगों ने ट्रैफिक पुलिस को एक्स पर टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें