नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित स्टार क्रिकेट मैदान पर ए डिवीजन स्टार क्रिकेट सीजन-5 का लीग मुकाबला खेला गया। विक्ट्री वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 167 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पार्टंस टीम 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 162 रन ही बना सकी। इस तरह विक्ट्री वॉरियर्स ने मुकाबला पांच रन से अपने नाम किया। टीम की ओर से ध्रुव ने 66 रन की पारी खेली।