नोएडा। नोएडा प्राधिकरण से वाणिज्यिक प्लॉट के लिए आवेदन करने वालों के दस्तावेज का परीक्षण हो रहा है। अगले सप्ताह तक यह परीक्षण हो जाएगा फिर ई-नीलामी होगी। 10 वाणिज्यिक प्लॉट की यह योजना प्राधिकरण ने जून में निकाली थी। योजना में 20 हजार वर्ग मीटर से छोटे 5 और इससे बड़े आकार के 5 भूखंड शामिल किए गए थे। इनमें दो आवेदन 20 हजार वर्ग मीटर से बड़े और 1 आवेदन 20 हजार वर्ग मीटर से छोटे भूखंड के लिए आया है। अधिकारियों ने बताया कि अब आवेदन करने वाली कंपनियों के दस्तावेज का परीक्षण किया जा रहा है। ब्यूरो