फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दाखिले के लिए दस्तावेजों का सत्यापन 24 जून से

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के बी डिजाइन और एम डिजाइन में दाखिले के लिए दस्तावेज सत्यापन 24 जून को द्वारका कैंपस में किया जाएगा। इन दोनों प्रोग्राम में दाखिले के लिए होने वाले दस्तावेज सत्यापन में ऐसे उम्मीदवार भाग ले सकते हैं जिन्होंने यूनिवर्सिटी द्वारा इस प्रोग्राम के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा या इससे संबद्ध राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसके साथ ही काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया है। दस्तावेज सत्यापन के बाद दोनों प्रोग्राम के लिए अलग-अलग मेरिट सूची 25 जून को जारी कर दी जाएगी। इस मेरिट सूची के आधार पर ही दाखिले दिए जाएंगे। ये प्रोग्राम यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ डिजाइन एंड इनोवेशन में उपलब्ध हैं। बी डिजाइन में 132 और एम डिजाइन की 49 सीटें हैं। इन प्रोग्राम के संबंध में विस्तृत जानकारी यूनिवर्सिटी की दोनों वेबसाइट https://ipu.admissions.nic.in और https://ipu.ac.in से प्राप्त की जा सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें