-फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। परिवहन विभाग खस्ताहाल वाहनों को सीज करने की कार्रवाई करेगा। अप्रिय घटनाओं से मुसाफिरों को बचाने के लिए विभाग ने यह कवायद शुरू की है। जगह-जगह चेकिंग कर टीम ऐसे वाहनों को चिह्नित कर रही है। विभाग के मुताबिक, मुसाफिरों के लिए सबसे ज्यादा खतरा खस्ताहाल में दौड़ रहे ई-रिक्शा हैं। जिले में 27 हजार से अधिक ई-रिक्शा पंजीकृत हैं। इनमें से कई खराब हालत में दौड़ रहे हैं। मेट्रो स्टेशन के बाहर खड़े होने वाले अधिकतर ई-रिक्शा अधूरे मानकों के साथ चल रहे हैं।शहर में सिर्फ ई-रिक्शा ही नहीं बल्कि इनके साथ ऑटो, निजी बस, ट्रेवलर, स्कूली वाहन, मालवाहक वाहन दायरे में आएंगे।
ऐसे वाहनों को चिह्नित किया जा रहा है जो अधूरे मानक और फिटनेस के सड़कों पर चल रहे हैं। ऐसे वाहनों को सीज किया जाएगा ताकि अप्रिय हादसे न हों।
-नंद कुमार, एआरटीओ गौतमबुद्ध नगर।