यमुना सिटी। यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल पर रविवार शाम वाहनों का दबाव अधिक रहा। एनसीआर क्षेत्र में रहने वाले दिवाली मनाने घर गए लोग अब लौटे तो जाम में फंसे। टोल प्लाजा पर आवागमन प्रभावित रहा। टोल पार करने में ही वाहनों को बीस से अधिक मिनट का समय लगा। वाहनों की टोल पर लंबी कतार लग गई। लोगों को इससे परेशानी भी हुई। हालांकि प्लाजा की सभी 13 लेन से वाहन गुजारे गए ताकि दबाव न बड़े। ब्यूरो