फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कूड़े के ढेर के बीच खड़े वाहन, इको विलेज-2 का बेसमेंट बना डंपिंग जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक इको विलेज-2 सोसायटी का बेसमेंट कूड़े के ढेर और दुर्गंध से जूझ रहा है। पार्किंग क्षेत्र में जगह-जगह कचरा जमा होने से निवासियों को वाहनों तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। लोगों का आरोप है कि सोसायटी से निकलने वाले कचरे को बेसमेंट में ही जमा किया जा रहा है। निवासी मनोज ने बताया कि वाहनों के आसपास तक कचरा फैला हुआ है। लंबे समय से कचरा पड़ा होने के कारण दुर्गंध का माहौल बना हुआ है। बारिश और नमी के बीच गीले कचरे से मच्छर व अन्य कीट पनपने की आशंका है। इससे संक्रमण का खतरा भी बढ़ सकता है। निवासियों का कहना है कि पार्किंग के लिए बनाए गए बेसमेंट का इस्तेमाल कचरा जमा करने के लिए नहीं होना चाहिए। नियमित कूड़ा उठान और उचित निस्तारण नहीं होने से समस्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने सोसायटी प्रबंधन से बेसमेंट में जमा कचरे को तत्काल हटाने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें