फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेवात से आकर करता था वाहन चोरी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने मेवात से आकर वाहन चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव आकेड़ा नूंह निवासी साबिर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद कर वाहन चोरी की चार वारदात सुलझाने का दावा किया है। आरोपी साबिर ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर थाना मुजेसर, सारन, सेक्टर-58 और सदर बल्लभगढ़ क्षेत्र में वाहन चोरी किए हैं। साबिर ने बताया कि कई बार वे लोग चोरी की मोटरसाइकिलों को खुद भी इस्तेमाल करते थे। इसके अलावा सस्ते दामों में मेवात में किसी को बेच भी देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें