नोएडा। रेकी करने के बाद दोपहिया वाहनों की चोरी करने के एक आरोपी को सेक्टर-58 थाना पुलिस ने रविवार को सेक्टर-62 के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक और चाकू बरामदगी किया है। बरामद बाइक पिछले सप्ताह सेक्टर-14 से चोरी हुई थी। आरोपी की पहचान शाहजहांपुर के जैतीपुर निवासी शिवा सिंह के रूप में हुई है। पुलिस 21 वर्षीय शिवा का आपराधिक इतिहास पता कर रही है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चोरी का विरोध करने पर लोगों को डराने के लिए वह अपने पास चाकू रखता था। ब्यूरो