ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के तहत आयोजित बालिकाओं की जीवन कौशल शिक्षा एवं क्षमता संवर्धन कार्यशाला का समापन हुआ। इसमें आत्मरक्षा, जीवन कौशल, क्षमता विकास, वीरांगना पोर्टल और टूल-10 की जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर अर्चना पांडेय और ज्योतिर्मयी पांडेय ने प्रशिक्षण दिया। मिशन शक्ति फेज-6 में उत्कृष्ट कार्य करने वाली छह विद्यालयों की शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।