फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कुराश में नोएडा के वीर ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वीर ने कुराश में जीता स्वर्ण पदक



नोएडा। झारखंड के रांची में 23 से 27 सितंबर तक आयोजित 37वीं अखिल भारतीय जूडो एवं कुराश प्रतियोगिता में भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर, नोएडा के खिलाड़ी वीर ने कुराश स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। वीर ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने दिसंबर में होने वाली एसजीएफआई की राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता के लिए भी अपना स्थान पक्का कर लिया है। विद्यालय के राष्ट्रीय जूडो-कुराश निर्णायक डॉ. पीयूष कुमार सोनी और जूडो कोच अमन सैन के मार्गदर्शन में वीर ने यह सफलता हासिल की। विद्यालय के प्रधानाचार्य सोमगिरि गोस्वामी ने खिलाड़ी को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें