नोएडा। कोतवाली फेज-3 क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। एक युवक पर इंस्टाग्राम आईडी से फोटो वायरल करने का आरोप लगाया गया है। कोतवाली फेज-3 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। कातवाली क्षेत्र में रहने वाले किशोरी के पिता ने पुलिस से शिकायत की है कि वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। एक युवक उनकी 13 वर्षीय बेटी के आपत्तिजनक फोटो अपनी इंस्टाग्राम आईडी से वायरल कर रहा है। रिश्तेदारों और परिचितों ने जब फोटो देखा तब उन्हें पता चला। कोतवाली प्रभारी पुनीत सिंह का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है।