फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हेलमेट छीनते हुए ट्रैफिक पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में वह एक व्यक्ति से हेलमेट छीनता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही मारपीट करते हुए भी दिखा है। वीडियो को संज्ञान में लेकर ट्रैफिक पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी ममूरा के पास ड्यूटी पर तैनात था। अपनी बाइक पास में खड़ी की थी और उस पर हेलमेट टांगा हुआ था। यह हेलमेट पास से गुजरे एक व्यक्ति ने निकाल लिया जो नशे में था। फिर वह हेलमेट लेकर भाग निकला। हेलमेट के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने पीछा किया। इसके बाद श्रमिक कुंज में हेलमेट वापस लिया, वहीं पर छीना-झपटी व मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हुई। डीसीपी ट्रैफिक मनीषा सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर जांच कराई जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें