फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कृषि समेत विभिन्न विभागों ने दी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए विकास भवन में किसान दिवस आयोजित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में किसानों ने विभिन्न समस्याएं और शिकायतें अधिकारियों के सामने रखीं। सीडीओ ने संबंधित विभागों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिला विकास अधिकारी नेहा सिंह ने किसानों को संचालित विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र किसानों से उनका लाभ उठाने की अपील की। उप कृषि निदेशक विवेक दूबे ने फसल बीमा योजना, फार्मर रजिस्ट्री और फैमिली आईडी से जुड़ी जानकारी दी तथा किसानों से आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने को कहा। उद्यान, दुग्ध उत्पादन और पशुपालन समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी किसानों को अपने विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें