ग्रेटर नोएडा। जिले के वंश देव ने अपनी जोड़ीदार श्रवणी वालेकर के साथ पुणे में आयोजित सुशांत चिपलकट्टी योनेक्स सनराइज इंडिया जूनियर इंटरनेशनल ग्रैंड प्रिक्स के मिक्स्ड डबल्स फाइनल में जीत हासिल की। इस जोड़ी ने लालरमसंगा और तारिनी सूरी की जोड़ी को 21-12, 21-13 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वंश देव मूलरूप से हरियाणा के बहादुरगढ़ के रहने वाले हैं। वर्तमान में ग्रेटर नोएडा के निवासी हैं। अब उनका चयन बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप के लिए हुआ है।