फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाल्मीकि महासभा की प्रदेश स्तरीय महापंचायत 15 को

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। हरियाणा वाल्मीकि महासभा एवं समाज कल्याण सोसाइटी 15 अक्तूबर को बैंसी गांव के हिंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रदेश स्तरीय महापंचायत का आयोजन करेगा। यह पंचायत टांई गांव से वाल्मीकि समाज की युवती के मुस्लिम युवक द्वारा प्रेम विवाह करने के विरोध में की जा रही है। इस मामले पर शनिवार को वाल्मीकि महासभा के मास्टर बालू की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें उन्होंने बताया कि 6 अक्तूबर को गांव टांई से एक वाल्मीकि युवती को बहला फुसलाकर मुस्लिम युवक अपहरण कर ले गया। इस मामले में अभी तक न तो युवती को बरामद किया गया है और न ही आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई है। जिसके विरोध में वह पंचायत कर रहे हैं। इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें